अवकाश कटौती आदेशों की शिक्षकों ने होली जलाकर जताया विरोध

अवकाश कटौती आदेशों की शिक्षकों ने होली जलाकर जताया विरोध

मनोज पारीक — राजस्थान

ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती के विरोध में रतनगढ़ के शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर सरकारी आदेशों की होली जलाई और मांगें न मानने पर 25 अगस्त को निदेशालय घेराव की चेतावनी दी।

राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती के विरोध में चल रहे दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद आज मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर शिक्षकों ने अवकाश कटौती आदेशों की होली जलाकर सरकार के निर्णय के प्रति विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक मंत्री मुरलीधर अजमेरिया,सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा ओर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चौथमल चीनिया के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ऐसीबीईओ उमेश जाखड़ को ज्ञापन भी सौंपा। संघर्ष समिति संयोजक बजरंग बिस्सू,जिला उप सभाध्यक्ष महेंद्र हुड्डा,उप सभाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत,कार्यालय मंत्री मुकेश सैनी, सतीश पुरोहित,महावीर सारण ओर नंदराम महला ने बताया कि संगठन के प्रांतीय आह्वान पर अवकाश कटौती के विरोध में दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षकों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की भी कड़ी भर्त्सना की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज अपने अधिकारों एवं शैक्षिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा पे-प्रोटेक्शन, स्थानांतरण, पदोन्नति सहित विभिन्न शिक्षक हितों के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशव्यापी आंदोलन के अगले चरण में 25 अगस्त को शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा।शिक्षकों ने सरकार से अवकाश कटौती का आदेश वार्षिक शिविरा कलेंडर में पूर्ण रूप से वापस लेने तथा शिक्षा से जुड़े निर्णय शिक्षक संगठनों से संवाद के बाद ही लेने की मांग की।

https://jgnews.live/article/avkash-ktautee-aadeshon-kee-shikshkon-ne-holee-jlakr-jtaya