ATS की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस गैंग से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा, सुनील मीणा के करीबी से सात जिंदा कारतूस बरामद
AI Sync — — अपराध
राजस्थान एटीएस ने संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस गैंग से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। एटीएस ने जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से अनिल कुमार उर्फ...
राजस्थान एटीएस ने संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस गैंग से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। एटीएस ने जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से अनिल कुमार उर्फ मोंटी नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के फरार गैंगस्टर सुनील कुमार मीणा उर्फ एस.के. के संपर्क में होने की बात सामने आई है। एटीएस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन और आईजी राजेश सिंह के सुपरविजन में की गई। पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी हथियार तस्करी और गैंग से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय है। विज्ञापन विज्ञापन यह भी पढें- बीमा क्लेम के लिए शैतानी करतूत: शव के अंगूठे-उंगली जलाए, शरीर से खून निकालने को छाती भी दबाई; ऐसे दिया करंट हादसे का रूप जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल कुमार जाट उर्फ मोंटी जयपुर ग्रामीण के सामोद थाना इलाके के बांसा कुशलपुरा गांव का रहने वाला है और लंबे समय से फरार गैंगस्टर सुनील मीणा के संपर्क में था। सुनील मीणा फिलहाल विदेश में छिपा हुआ है और उसके पाकिस्तान में बैठे अपराधियों व विदेशी गैंगस्टरों से भी संपर्क बताए जा रहे हैं। एटीएस ने अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने घर में कारतूस छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद सामोद थाना पुलिस की मदद से उसके घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान मकान की सीढ़ियों में छिपाकर रखे गए 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब उसके गैंग कनेक्शन, हथियारों की सप्लाई और संभावित नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही हैं। एटीएस ने आमजन से अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी सूचना साझा करने की अपील भी की है। Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/ats-kee-bd-ee-karrvaee-l-rens-gaing-se-jud-e-netvrk-pr