असम में कॉकरोच पार्टी के आशुतोष रांका हिरासत में:बोले- CM हिमंता को स्कूलों की सच्चाई सामने आने का डर; पुलिस टीम समेत जेल ले गई
AI Sync — — अपराध
असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया। ये लोग CJP की वॉलंटियर्स मीटिंग में...
असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया। ये लोग CJP की वॉलंटियर्स मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस सभी को गुवाहाटी स्थित काहिलीपारा जेल लेकर गई है। हिरासत में लिए जाने के दौरान रांका ने कहा- CM हिमंता को डर है कि अगर CJP असम के स्कूलों में गई तो पूरे देश को सच पता चल जाएगा। रांका को हिरासत में लेने की 2 तस्वीरें… दीपके बोले- रांका को पुलिस किसी अज्ञात जगह पर ले गई इधर, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि असम पुलिस रांका और CJP की टीम को किसी अज्ञात जगह पर ले गई। CJP मुताबिक, उसकी टीम गुवाहाटी में वॉलंटियर्स की एक मीटिंग में जा रही थी। इसमें करीब 200-300 वॉलंटियर्स के शामिल होने की योजना थी। पुलिस ने सुबह से ही कार्यक्रम स्थल का रास्ता रोक दिया था। रांका ने इससे पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण से प्रभावित परिवारों से मिलने और सरकारी स्कूलों का जायजा लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि CJP असम और पूर्वोत्तर में अपना वॉलंटियर नेटवर्क बढ़ाएगा। कार्यकर्ताओं को वकीलों से मिलने नहीं दिया गया CJP ने दावा किया कि बैठक वाली जगह के पास आंसू गैस के उपकरण तैनात किए गए थे और हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से वकीलों को मिलने नहीं दिया गया। संगठन ने कहा कि वह हिरासत में लिए गए वॉलंटियर्स की संख्या और उनके ठिकाने की पुष्टि नहीं कर सका। CJP ने रांका और अन्य हिरासत में लिए गए वॉलंटियर्स को तुरंत रिहा करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद असम में उसका अभियान जारी रहेगा। दीपके ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की। उन्होंने कहा था कि 'स्कूल ठीक करो अभियान' के अगले चरण में वे महाराष्ट्र के अन्य इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि यह देख सकें कि छात्रों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच पार्टी बोली-मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें:वरना देशभर में आंदोलन करेंगे; वे देशद्रोही, SIR में 13 करोड़ नाम काटे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/asm-men-k-kroch-partee-ke-aashutosh-ranka-hirast-men-bole