अशोक सिंघल के विचारों को आत्मसात कर समरस एवं संगठित समाज का करे निर्माण : आनंद कुमार
मनोज पारीक — — राजस्थान
विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का शुभारंभ भारत माता, रामदरबार और संत शिरोमणि रविदास के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। ...
विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का शुभारंभ भारत माता, रामदरबार और संत शिरोमणि रविदास के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान संतोष तालणिया ने की । कार्यक्रम में परिषद के प्रान्त मंत्री राधेश्याम गौतम एवं मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी जोधराज बैद, विनोद डागा, ललित कुमार आंचलिया, पालिकाध्यक्ष सुनील शर्मा, छत्रसिंह हीरावत, मोतीलाल तातेड़, सुगनचंद मंडार, सांवरमल भूण, बद्रीप्रसाद बणसिया, पुष्पा शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुभाष पारीक बतौर अतिथि मंचस्थ थे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता आनंद कुमार ने कहा कि- 'सामाजिक समरसता सशक्त एवं संगठित समाज की आधारशिला है। समाज में आपसी विश्वास, स्नेह, सम्मान और सहयोग की भावना मजबूत करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। श्रद्धेय अशोक सिंघल के जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा की सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक चेतना समय की आवश्यकता है। प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति की आत्मा मंदिरों में निवास करती है। हमें सायंकालीन पूजा के समय नजदीकी मंदिरों में एकत्र होने की आदत डालनी चाहिए। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने शस्त्र पराक्रम का प्रदर्शन किया। नवरात्रि घट स्थापन की पूर्व संध्या पर तलवारें लहराती हुई बालिकायें दुर्गा शक्ति के प्रतीक के रूप में हुंकार भरती हुई नारी शक्ति के आत्मविश्वास, साहस एवं पराक्रम का संदेश दे रही थी। इस अवसर पर समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों एवं समाजसेवियों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सांवरिया गौ भक्त मंडल, अपना घर आश्रम, ताड़केश्वर पुरोहित, सज्जन लाल बैद, वेदप्रकाश पंवार, शुभकरण वाल्मीकि, नथमल माली, मणिराम पंवार, काशीप्रसाद सर्राफ, ओम प्रकाश गाड़गिल फौजी साहब, धनराज सुथार, रोहित सैनी, देवकिशन सुथार, मुरारीलाल पारीक, मोहनलाल गाड़गिल, रामावतार पारीक, राहुल व्यास, भंवरलाल स्वामी, करणी सिंह राजियासर, अजय गार्गी, सरिता प्रजापत, अनिल लाटा, श्याम सुंदर भोजक आदि का सम्मान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व प्रधान संतोष तालणिया ने परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित परिषद के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन विभाग मंत्री गजानंद दाधीच ने किया।
https://jgnews.live/article/ashok-singhl-ke-vicharon-ko-aatmsat-kr-smrs-evn-sngthit