अपना घर आश्रम मे अतिथि गृह का हुआ लोकार्पण व वृद्धाश्रम का हुआ शिलान्यास
मनोज पारीक — — राजस्थान
बेसहारा , बीमार और विमंदित लोगों की सेवार्थ संचालित अपना घर आश्रम में बैद परिवार द्वारा सत्रह लाख की लागत से निर्मित इंदिरा...
बेसहारा , बीमार और विमंदित लोगों की सेवार्थ संचालित अपना घर आश्रम में बैद परिवार द्वारा सत्रह लाख की लागत से निर्मित इंदिरा देवी बैद अतिथि गृह का लोकार्पण व अपना घर वृद्धाश्रम के लिए नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन और शिलान्यास कर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बैद ने वृद्धाश्रम निर्माण में पंद्रह लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की, उन्होंने बेसहारा और उपेक्षित लोगों की समुचित ढंग से सेवा के लिए आश्रम परिवार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मुख्य ट्रस्टी डॉ वी पी गोयल ने शाब्दिक स्वागत किया। कोषाध्यक्ष नरेंद्र झंवर ने वित्तीय विवरण प्रस्तृत किया। भामाशाह जोधराज बैद,जय प्रकाश ताम्रायत , चतुर्भुज गोस्वामी, देव हीरावत आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी छतरसिंह हीरावत, संजय चौधरी, देव हीरावत, डालमचंद सिपानी, लक्ष्मीनारायण चंगोईवाल का अभिनंदन किया। स्थानीय सम्पत शक्ति प्रचार समिति के सुशील सुरेका द्वारा वृद्धाश्रम में एक कमरा बनवाने के लिए निर्माण राशि समर्पित की। कार्यक्रम में आश्रम के संरक्षक ट्रस्टी देवेंद्र यादव, उपाध्यक्ष भंवरलाल मूंदलिया, डॉ गोपालदत्त शर्मा, डॉ वेदप्रकाश पुरोहित, गौतम महर्षि, गोविन्दराम ढाका, वासुदेव चाकलान , एड रामावतार ठठेरा, एड रजनीकांत सोनी, नवलकिशोर मीणा, नंदकिशोर माटोलिया, सांवरमल तोसावड़ , शिवलाल सिंह ढेव, ममता बैद, वीणा लाटा, भारती बैद, रामकिशन नोहाल, गजानंद चोटिया आदि उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/apna-ghr-aashrm-me-atithi-grih-ka-huaa-lokarpn-v