अपना घर आश्रम का प्रथम वार्षिकोत्सव सम्पन्न

अपना घर आश्रम का प्रथम वार्षिकोत्सव सम्पन्न

मनोज पारीक — — राजस्थान

अपना घर आश्रम का प्रथम वार्षिकोत्सव रविवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलन व मंगलाचरण से शुरू हुए कार्यक्रम...

अपना घर आश्रम का प्रथम वार्षिकोत्सव रविवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलन व मंगलाचरण से शुरू हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनगढ़ नागरिक परिषद् जयपुर के अध्यक्ष वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद, मलाड वेस्ट मुंम्बई के अध्यक्ष घनश्यामचंद्र शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़, पार्षद संतोष बाबू इंदौरिया, एवं संरक्षक ट्रस्टी देवेंद्र यादव मंचस्थ थे। मुख्य ट्रस्टी डॉ. गोयल ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया । कोषाध्यक्ष नरेंद्र झंवर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ट्रस्ट सचिव कुलदीप व्यास ने वृद्धाश्रम हेतु नवीन भवन निर्माण की योजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि एक हॉल व छ कमरों की स्वीकृति दानदाताओं द्वारा हो चुकी है तथा अन्य निर्माण हेतु दानदाता उत्साहपूर्वक आगे आ रहे हैं। मुख्य अतिथि गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत गीत "म्हाने रतनगढ़ री धरती प्यारी प्यारी लागै..... " और घनश्याम शर्मा द्वारा करवाए गए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ पर श्रोताओं ने सुर में सुर मिलाते हुए खूब तालियां बजाई। उपाध्यक्ष भंवरलाल मूंदलिया, डॉ. गोपालदत्त शर्मा, डॉ वेदप्रकाश पुरोहित, दीनदयाल खेतान, नंदकिशोर माटोलिया, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, महावीर सिहाग एवं प्रताप बोथरा, डॉ. अनुराधा गोयल, प्रांजल, रमा देवी, किशन कुमार सराफ आदि ने अतिथियों का साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर आश्रम परिवार के सहयोगियों और सेवा साथियों का अभिनंदन किया गया। आश्रम में निवासरत प्रभुजनों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी को आनंदित किया।समारोह में मंगतूराम चौधरी, सत्यनारायण सेवदा, डॉ. सुखवीर कस्वां, विनोद डागा, पार्षद रामनारायण व्यास, महाबीर रामगढ़िया, सराफ, तेरापंथ युवक परिषद् सदस्य तथा अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की समस्त पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/apna-ghr-aashrm-ka-prthm-varshikotsv-smpnn