अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अणुव्रत समिति ने वितरित किए कपड़े के थैले
मनोज पारीक — — राजस्थान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अणुव्रत समिति की अनूठी पहल; योग साधकों को वितरित किए कपड़े के थैले:
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय धन्वन्तरी मंदिर के हरियल प्रांगण में आयोजित ब्लॉक स्तरीय समारोह में योगाभ्यास के बाद अणुव्रत समिति द्वारा कपड़े के थैले वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समिति अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने बताया कि प्लास्टिक के उपयोग पर नियंत्रण कर ईको फ्रेंडली आदत विकसित करने के उद्देश्य से समिति द्वारा संचालित इस प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि एवं समारोह अध्यक्ष उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार ने उपस्थित योग साधकों को थैले वितरित किए। इस अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ , पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, नोडल प्रभारी वैद्य मनोज चौहान , सी बी ई ओ संदीप व्यास , अणुव्रत समिति के मंत्री नरेंद्र स्वामी ,स्काउट संघ के सचिव राकेश कुमार, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप धर्ड आदि उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/antrrashtreey-yog-divs-pr-anuvrt-smiti-ne-vitrit-kie-kpd-e