अन्तर्राष्ट्रीय खाद्यय दिवस पर दी खाध्य सुरक्षा संबंधी जानकारी (खाध्य पुस्तिका का किया वितरण)

अन्तर्राष्ट्रीय खाद्यय दिवस पर दी खाध्य सुरक्षा संबंधी जानकारी   (खाध्य पुस्तिका का किया वितरण)

मनोज पारीक — राजस्थान

आमजन को खाध्य सुरक्षा की जानकारी से अवगत करवाते अधिकारी

रतनगढ़ (मनोज पारीक) अंतरराष्ट्रीय खाद्यय दिवस पर एक अभियान के तहत खाध्य सुरक्षा अधिकारी रतनलाल गोदारा ने मय टीम स्थानीय स्टेशन रोड़ , अस्पताल की कैंटीन, इंदिरा रसोई व बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख बाजार में आमजन व व्यापारियों को खाध्य पदार्थों की गुणवत्ता, खाध्य पदार्थो मे मिलावट, पदार्थो की साफ सफाई व खाध्य सामग्री की गुणवत्ता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोदारा ने बताया कि दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता , मिलावट सहित कई बिंदुओं पर जानकारी देते हुए बताया कि मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक व गुणवत्ता खाद्य पदार्थ पर ध्यान देना चाहिए व फास्ट फूड से बचना चाहिए। वहीं दुकानदारों को साफ सफाई व गुणवत्ता पर ध्यान रखने की निर्देश भी दिए। खाद्य सुरक्षा संबंधित जानकारी की एक बुकलेट दुकानदारों को वितरित भी की गई। 

https://jgnews.live/article/antrrashtreey-khadyy-divs-pr-dee-khadhy-surksha-snbndhee