अनंतवीर ने गोल्ड-सिल्वर, हितेश्वर ने जीता सिल्वर: मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में JSM शूटिंग रेंज निशानेबाजों... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप शॉटगन इवेंट्स 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भाई देविंदर सिंह सिद्धू गन क्लब, भुचो (बठिंडा, पंजाब) में हुई। राष्ट्रीय स्तर की इस...
35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप शॉटगन इवेंट्स 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भाई देविंदर सिंह सिद्धू गन क्लब, भुचो (बठिंडा, पंजाब) में हुई। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष और उभरते निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। जैसलमेर क . मेन्स स्कीट में भी रजत पदक जूनियर पुरुष स्कीट वर्ग में अनंतवीर सिंह बराड़ ने 37 का स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने मेन्स कैटेगरी स्कीट में रजत पदक भी हासिल किया। 35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप शॉटगन इवेंट्स के विजेता हितेश्वर ने डबल ट्रैप में जीता सिल्वर यूथ पुरुष डबल ट्रैप वर्ग में हितेश्वर सिंह बनेरा ने 29 का स्कोर कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं यूथ महिला वर्ग में केया जेदाफिया ने चौथा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से जैसलमेर में खुशी का माहौल है। हेड कोच ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को बताया गौरव की बात JSM शूटिंग रेंज के हेड कोच केसरी सिंह नाचना ने युवा निशानेबाजों की उपलब्धि पर खुशी और गर्व जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने लगन, अनुशासन, एकाग्रता और कड़ी मेहनत के साथ जिस स्तर का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कोच केसरी सिंह नाचना ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन जैसलमेर और राजस्थान के लिए गौरव की बात है। रेंज के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इससे यह भी सामने आता है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। पश्चिमी राजस्थान की पहली शूटिंग रेंज जैसलमेर में पश्चिमी राजस्थान की पहली शूटिंग रेंज स्थापित है। शूटिंग रेंज के केसरी सिंह नाचना, महेंद्र सिंह सत्तो और अंगद सिंह सरोया ने जैसलमेर में शूटिंग को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को मौका देने के लिए काम किया है। अब देशभर में यहां के निशानेबाज पदक जीतकर जैसलमेर के साथ राजस्थान का नाम भी रोशन कर रहे हैं। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/anntveer-ne-gold-silvr-hiteshvr-ne-jeeta-silvr-mavlnkr