अंगद - रावण संवाद पर करतल ध्वनि से बजी तालियों ने कलाकारों की कि हौसला अफजाई
मनोज पारीक — — राजस्थान
स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवज्योति पण्डितपुर रामलीला कमेटी द्वारा आठवें दिन की लीला में ...
स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवज्योति पण्डितपुर रामलीला कमेटी द्वारा आठवें दिन की लीला में अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध , लक्ष्मण शक्ति , कालनेमी वध ,हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने के विशेष दृश्य दिखाए गए। संजीवनी लाने के दृश्य में जब हनुमान के अभिनय में बाल कलाकार गोविन्द धरड़ ने लगभग 200 फीट की दूरी से जोखिम भरे वायर के सहारे संजीवनी लाने का अभिनय किया तो श्रोताओं में जय श्री राम के नारे गुंजायमान होने लगे ओर सभी ने इस दृश्य की खूब प्रशंसा की। अंगद के अभिनय में कमेटी संयोजक अरविन्द इंदौरिया ने रावण का अभिनय करने वाले कलाकार मुकेश पारीक के सामने जब अपना पैर जमीन पर जमाया तो दर्शकों ने करतल ध्वनि से तालियां बजाकर अभिनय को सराहनीय होने का प्रमाण दिया। कालनेमी साधु के रूप में भरत शर्मा एवं राक्षस के रूप में रमाकांत रक्षक ने शानदार अभिनय कर श्रोताओं से खूब तालियां बटोरी। लीला के दौरान राम का अभिनय भारत रक्षक, लक्ष्मण राजेश रक्षक, हनुमान कैलाश पारीक, सुग्रीव पूनम चंद सोनी, अंगद अरविन्द इंदौरिया, रावण मुकेश पारीक, मेघनाथ रामौतार रक्षक, विभीषण नितेश महर्षि, जामवंत महेश रक्षक, कालनेमी साधु भरत शर्मा, कालनेमी राक्षस रमाकांत, मंत्री रमेश सारस्वत, रौनक रक्षक, देवेश सोनी, निखिल रक्षक, प्रदीप रक्षक, सुमित, सुषेण वैद्य दक्ष स्वामी, आकाश गमन हनुमान गोविंद धरड़ ने किया।
https://jgnews.live/article/angd-ravn-snvad-pr-krtl-dhvni-se-bjee-taliyon-ne-klakaron