अमृता फडणवीस बोलीं-मुझे ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे:गरबा में मुस्लिमों की एंट्री की बात दोहराई; कहा- त्योहारों में भेदभाव नहीं होना चाहिए
AI Sync — — खेल
Hindi News National Devendra Fadnavis Wife; Amruta Fadnavis Manoj Jarange | Muslim Garba Entry अमृता फडणवीस बोलीं-मुझे ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे: गरबा में मुस्लिमों की...
Hindi News National Devendra Fadnavis Wife; Amruta Fadnavis Manoj Jarange | Muslim Garba Entry अमृता फडणवीस बोलीं-मुझे ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे: गरबा में मुस्लिमों की एंट्री की बात दोहराई; कहा- त्योहारों में भेदभाव नहीं होना चाहिए 7 घंटे पहले कॉपी लिंक अमृता फडणवीस ने कहा था कि मुस्लिमों के गरबा देखने आने में कुछ गलत नहीं है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के समर्थन में फिर से अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा- मुझे इस मुद्दे पर पॉलिटिकल वाइफ बनाकर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन मैं पॉलिटिकल नहीं हूं। मैं एक सोशल एक्टिविस्ट और नागरिक के तौर पर अपनी राय रखती हूं। अमृता ने बुधवार रात नागपुर में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा- नवरात्रि और गरबा जैसे त्योहार सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं। इनमें जाति-धर्म का भेद नहीं होना चाहिए। पहचान पत्र जांचना अच्छी प्रैक्टिस है, लेकिन धर्म के आधार पर लोगों की जांच सही नहीं है। इससे पहले अमृता ने मंगलवार को कहा था कि अगर मुस्लिम गरबा देखने आते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। अमृता पहले भी अपने बयानों या विचारों को पति की राजनीति से अलग बताती रही हैं। लव जिहाद पर बोलीं- सख्त कानून बनाए जा रहे गरबा आयोजनों में ‘लव जिहाद’ के मामले सामने आने के दावों पर अमृता ने कहा कि अगर ऐसा कोई मुद्दा है तो इस पर विचार करने की जरूरत है। इस संबंध में सख्त कानून बनाए जा रहे हैं और इससे भी कड़े कानून बनने चाहिए। जरांगे को भाई बताया, घर पर खाने का न्योता दिया मनोज जरांगे पाटील के बारे में पूछे जाने पर अमृता ने कहा- जरांगे पाटील जी मेरे भाई हैं और मैं उन्हें अपने घर पर खाना खाने के लिए बुलाती हूं। जरांगे पिछले 13 दिन से जालना के अंतरवाली सराटी गांव में मराठा समुदाय को ओबीसी के तहत आरक्षण देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। वह हैदराबाद और सातारा गजट के रिकॉर्ड लागू करने और पात्र मराठा लोगों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र देने की मांग भी कर रहे हैं। मनोज जरांगे अपनी मांगों को लेकर 13 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। जरांगे के आंदोलन पर CM फडणवीस बोले- सरकार बातचीत करेगी जरांगे के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि सरकार संविधान के दायरे में जो भी संभव होगा, वह करेगी। बातचीत के दरवाजे बंद नहीं किए गए हैं। सरकार इसी रास्ते से समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। फडणवीस ने यह भी साफ किया था कि एक समुदाय के हिस्से का आरक्षण लेकर दूसरे समुदाय को नहीं दिया जाएगा। VHP ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री रोकने की मांग की गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर अमृता का बयान ऐसे समय आया है, जब विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में मुस्लिमों को प्रवेश नहीं देने की मांग की है। वीएचपी ने कहा है कि नवरात्रि देवी की पूजा का त्योहार है। इसे केवल मनोरंजन या नृत्य कार्यक्रम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। देशभर में इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होगी। नितेश राणे ने VHP की मांग का समर्थन किया राज्य मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने वीएचपी के रुख का समर्थन किया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ मुस्लिम युवक हिंदू नाम बताकर गरबा आयोजनों में प्रवेश करते हैं और हिंदू लड़कियों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। राणे ने इसे ‘लव जिहाद’ का खतरा बताते हुए मुस्लिमों की एंट्री रोकने की मांग की थी। उन्होंने गरबा मैदानों में प्रवेश से पहले पहचान जांचने और हनुमान चालीसा का पाठ कराने की बात भी कही थी। विपक्ष ने कहा- अमृता सीएम को समझाएं शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने अमृता फडणवीस के बयान का समर्थन किया। उन्होंने अमृता से कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके मंत्रिमंडल के उन नेताओं को भी समझाएं, जो इस तरह के बयान दे रहे हैं। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने की सोच सही है। उन्होंने साथ ही सवाल किया कि अगर अमृता की राय यही है तो क्या वह मुख्यमंत्री से नितेश राणे को मंत्री पद से हटाने की मांग करेंगी। शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे: VHP की गाइडलाइन सही नहीं है। ऐसे लोगों को हिंदुत्व का प्रमाणपत्र देने का अधिकार किसने दिया है। मुंबई के गरबा, नवरात्रि, दही-हांडी और गणेश उत्सव में लोग धर्म या जाति से पहले मुंबईकर हैं। पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं अमृता 5 फरवरी 2022: मुंबई के ट्रैफिक जाम को लेकर कहा था- इसकी वजह से 3% तलाक हो रहे हैं। ट्रैफिक के कारण लोग परिवार को समय नहीं दे पाते। 21 दिसंबर 2022: उन्होंने नरेंद्र मोदी को 'न्यू इंडिया के राष्ट्रपिता' और महात्मा गांधी को पहले के दौर का राष्ट्रपिता बताया था। उन्होंने कहा था- हमारे दो राष्ट्रपिता हैं। बयान पर विपक्ष ने आलोचना की थी। 11 जून 2022: पुणे के बुधवार पेठ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से देह व्यापार को एक पेशे के तौर पर मान्यता देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इस पेशे से जुड़ी महिलाओं को सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार मिलना चाहिए। 2020: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अमृता ने मुंबई की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि मुंबई अब रहने के लिए सुरक्षित नहीं रही। इस बयान को लेकर भी उनकी आलोचना हुई थी। 25 सितंबर 2025: राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने खुद को सोशल एंटरप्रेन्योर बताया और कहा कि वह गांवों में अपने गैर-सरकारी संगठन के काम के जरिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने राजनीति में आने की इच्छा से इनकार किया था। 25 सितंबर 2025: ट्रोलिंग पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्र सोच रखने वाली महिलाओं को हमेशा विरोध का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ट्रोलिंग को बैकग्राउंड म्यूजिक बताया और कहा कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह इसे नजरअंदाज करे या इसकी धुन पर नाचे। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र में नवरात्रि पर गरबा में मुस्लिम बैन, आधार कार्ड जांच और तिलक से पहचान के बाद एंट्री विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान गरबा-डांडिया में मुस्लिमों को शामिल नहीं होने देने का फैसला किया है। विहिप ने आयोजकों के लिए नियम तय किए हैं। इनमें आने वालों के आधार कार्ड की जांच और हिंदू पहचान की पुष्टि के लिए माथे पर तिलक लगाने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें… . खबरें और भी हैं... बूझे की नाही बिहार NDA में सब ठीक नहीं, 4 बड़े संकेत: JDU ने सभापति की कुर्सी पर ठोका दावा, 12 जिलों में नीतीश संवाद, अंदरखाने की पूरी कहानी 2:47 कॉपी लिंक शेयर माल्या बोले- ब्रिटेन छोड़ने पर रोक, भारत कैसे लौटूं: सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं; 10 साल से लंदन में, बैंकों के करीब ₹9,000 करोड़ के कर्जदार 0:54 कॉपी लिंक शेयर मायावती भतीजे पर भड़कीं, फिर पार्टी से निकाला: कहा- आकाश को पार्टी से ज्यादा ससुर प्रिय, डबल माइंड हो गए; समधी ने संन्यास में देरी की 1:12 कॉपी लिंक शेयर बिहार के 14 जिलों में बाढ़, 5 हजार स्कूल बंद: यूपी के बाराबंकी में घर बहे, बरेली में मंदिर डूबा, MP-राजस्थान में बारिश थमी 1:27 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/amrita-phdnvees-boleen-mujhe-trol-hone-valee-p-litikl-vaiph