Alwar News: कूलर में उतरे करंट ने छीनी मासूम की जिंदगी, खदाना मोहल्ले में 10 वर्षीय अंश सैनी की दर्दनाक मौत

 Alwar News: कूलर में उतरे करंट ने छीनी मासूम की जिंदगी, खदाना मोहल्ले में 10 वर्षीय अंश सैनी की दर्दनाक मौत

AI Sync — खेल

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खदाना मोहल्ले में कूलर से करंट लगने के कारण दस वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृत बालक की...

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खदाना मोहल्ले में कूलर से करंट लगने के कारण दस वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृत बालक की पहचान अंश सैनी के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। माता-पिता मजदूरी पर गए थे , पीछे हुआ हादसा परिजनों ने बताया कि हादसे के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। अंश सैनी के माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे। इसी दौरान बालक कूलर की चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही अचेत हो गया। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित सूचना मिलने के बाद परिजन तुरंत घर पहुंचे और अंश को जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। कूलर में अर्थिंग बनने से फैला करंट परिजनों के अनुसार कूलर में पानी भरा हुआ था, जिससे उसमें अचानक अर्थिंग बन गई। इसी कारण कूलर में करंट फैल गया और बालक उसकी चपेट में आ गया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह कूलर में आई अर्थिंग को माना जा रहा है। पढ़ें- बीमा क्लेम के लिए शैतानी करतूत: शव के अंगूठे-उंगली जलाए, शरीर से खून निकालने को छाती भी दबाई; ऐसे दिया करंट हादसे का रूप इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार परिजनों ने बताया कि अंश सैनी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में अब उसकी एक छोटी बहन ही बची है। मासूम की अचानक मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले में भी घटना के बाद शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है। पुलिस जुटी जांच में कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोग भी घरों में बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को लेकर सतर्कता बरतने की बात कर रहे हैं। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/alwar-news-koolr-men-utre-krnt-ne-chheenee-masoom-kee