अलवर सहित 5 जिलों में बारिश: करौली के हिंडौन में बाजार में भरा पानी, दुकानें बंद; धौलपुर में 1 इंच से ज्याद... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और दौसा में सोमवार सुबह बारिश हुई। इससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। अलवर में बच्चों को पानी के बीच से स्कूल जाना पड़ा। धौलपुर जिले...
जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और दौसा में सोमवार सुबह बारिश हुई। इससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। अलवर में बच्चों को पानी के बीच से स्कूल जाना पड़ा। धौलपुर जिले के बाड़ी में सुबह 8 बजे तक पिछले 12 घंटों में 44 MM बारिश दर्ज हुई। करौ . मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 26-27 अगस्त से राज्य में मानसून के और कमजोर पड़ने की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पूर्वी हिस्सों में भी मौसम ड्राई रह सकता है। इससे पहले, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली में शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान अलवर के लक्ष्मणगढ़ में 75MM (3 इंच) पानी बरसा। धौलपुर के बसेड़ी में बारिश से एक कच्चा मकान का गिर गया। रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ। जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा, जो जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा है। प्रदेश में मौसम की तस्वीरें… फोटो जयपुर के गोपालपुरा मोड़ की है। शहर के कई इलाकों में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई। करौली के हिंडौनसिटी में सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद बाजार में पानी भर गया। प्रदेश में सबसे बड़े गर्म शहर मानसून के बड़े अपडेट्स अलवर के कठूमर में 57 MM बारिश : सोमवार सुबह 8 बजे तक पिछले 12 घंटे में धौलपुर के उर्मिला सागर बांध क्षेत्र में 98 MM बारिश हुई। बसेड़ी में 55, सैंपऊ में 51 और तालाबशाही बांध पर 30 MM बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार को करौली के कुडगांव और सपोटरा में 1 से 2 MM बरसात हुई। शनिवार रात से रविवार सुबह तक अलवर के कठूमर में 57, रैणी में 45, राजगढ़ 39, भरतपुर के बरैठा में 46, नदबई में 33, रूपवास में 25 और धौलपुर के सरमथुरा में 23MM बरसात हुई। पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी : पश्चिमी जिलों में भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवा के चलते तापमान में स्थिरता है। यही कारण है कि पश्चिमी राजस्थान के सबसे गर्म जिले रहने वाले जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में जयपुर, पिलानी (झुंझुनूं), सीकर, टोंक, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर) में तापमान 35 या उससे ऊपर दर्ज हो रहा है। 39 डिग्री तक जा सकता है पारा: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में ड्राई दक्षिण-पश्चिमी हवा प्रभावी है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की संभावना हैं। हालांकि कोटा, भरतपुर के साथ-साथ जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 25 से 27 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश की अन्य PHOTOS… तस्वीर अलवर के बहादुरपुर की है। यहां सोमवार सुबह बरसात के बाद सड़क पर पानी भर गया। बच्चों को पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ा। धौलपुर के बाड़ी में रविवार रात से सोमवार सुबह तक बारिश होती रही। बारिश से सड़क पर भरे पानी में खेलते बच्चे। दौसा के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहने लगा। सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी कस्बे में सोमवार सुबह 45 मिनट तक पानी बरसा। करौली जिले के टोडाभीम सहित आसपास के इलाकों में आज रुक-रुककर बारिश होती रही। … मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए… Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/alvr-shit-5-jilon-men-barish-kraulee-ke-hindaun-men-bajar