Ajmer News: नकाबपोश बदमाशों ने कबाड़ी गोदाम में पेट्रोल डालकर लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख

 Ajmer News: नकाबपोश बदमाशों ने कबाड़ी गोदाम में पेट्रोल डालकर लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख

AI Sync — अपराध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 03:49 PM IST Link Copied अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र स्थित लोहागल रोड पर देर रात नकाबपोश...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 03:49 PM IST Link Copied अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र स्थित लोहागल रोड पर देर रात नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंककर एक कबाड़ी गोदाम में आग लगा दी। इस आगजनी में गोदाम में रखा कबाड़ का सामान और एक पिकअप वाहन जलकर राख हो गए। पीड़ित ने घटना में करीब 20 लाख रुपए के नुकसान की बात कही है। पूरी वारदात गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 2:45 बजे 4 से 5 नकाबपोश बदमाश गोदाम के बाहर पहुंचे। बदमाश अपने साथ प्लास्टिक की थैलियों में पेट्रोल भरकर लाए थे। उन्होंने पहले गोदाम और वहां खड़ी पिकअप पर पेट्रोल फेंका और फिर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही गोदाम मालिक अजहरुद्दीन अपने परिवार सहित मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ये भी पढ़ें: जयपुर SMS अस्पताल बम धमकी मामला: 40 करोड़ मांगने वाला आरोपी हरियाणा से डिटेन, पुलिस पूछताछ में जुटी पीड़ित अजहरुद्दीन ने बताया कि लोहागल गांव में करीब 900 गज जमीन पर उनका कबाड़ का गोदाम बना हुआ है। बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और उनके हाथों में पेट्रोल से भरी थैलियां थीं। आग लगाने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले भी उनके गोदाम में आग लगाने की घटना हुई थी, लेकिन उस समय सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। कृष्णगंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया है और पीड़ित की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर आते और पेट्रोल की थैलियां फेंककर आग लगाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। Recommended VIDEO: विंध्याचल धाम के घंटे हुए मौन, किसी के क्लैपर निकाले, किसी के बांधे 13 May 2026 लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत के बाद बोले अखिलेश, कहा- जांच होनी चाहिए 13 May 2026 NEET UG Paper Leak: शिमला में एसएफआई का प्रदर्शन, समरहिल चौक पर लगाए नारे 13 May 2026 लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत, सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा शव 13 May 2026 लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विधायक नीरज वोरा, कहा- ये बेहद कष्टकारी 13 May 2026 अंंबाला में भाजपा कार्यकर्ता मना रहे जश्न 13 May 2026 लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव 13 May 2026 मेरठ: एसटीएफ ने अलीपुर में ढेर किया एक लाख का इनामी जुबैर 13 May 2026 Meerut: काले बादलों से दिन में ही छाया अंधेरा, झमाझम बारिश 13 May 2026 अमृतसर में मामूली विवाद में चली गोली, 12 वर्षीय बच्ची घायल 13 May 2026 पीएम के ‘एक साल सोना न खरीदें’ बयान पर सुनार समुदाय में रोष 13 May 2026 अमृतपाल सिंह मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई, राज्य पक्ष ने दाखिल किया जवाब 13 May 2026 हमीरपुर: बरातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो की ई-रिक्शा से भिड़ंत, आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल 13 May 2026 लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत, शव का चल रहा है पोस्टमार्टम; घर के बाहर पसरा सन्नाटा 13 May 2026 लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत, घर के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मी 13 May 2026 अंधेरा में डूबा महानगर, लोग सड़क पर उतरे, बिजलीघर छोड़कर भागे कर्मचारी 13 May 2026 बड़ागांव में आंधी का कहर, पेड़ के नीचे दबकर पांच भैंस की मौत 13 May 2026 हमीरपुर: बुरी नीयत से महिला को दबोचा, विरोध करने पर आरोपी ने मारी गोली 13 May 2026 झज्जर में नगर परिषद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विकास जीतेे 13 May 2026 लखनऊ: प्रतीक यादव की रहस्यमयी हालत में मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा शव 13 May 2026 जालंधर में ATM तोड़कर लूट करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार 13 May 2026 लुधियाना में आप विधायक अशोक पराशर पप्पी ने खुद पर लगे आरोपों पर दी सफाई 13 May 2026 मोगा में बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में 13 May 2026 फिरोजपुर शहीद ऊधम सिंह चौक के पास एक कैफे की दुकान में लगी आग 13 May 2026 लखनऊ: प्रतीक यादव की संदिग्ध हालातों में मौत, सिविल अस्पताल में मृत घोषित हुए 13 May 2026 फिरोजपुर में प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाला निकला मास्टरमाइंड पार्टनर 13 May 2026 Ujjain: अपरा एकादशी पर भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, मोगरे के हार से हुआ श्रृंगार, मंदिर में गूंज उठा जय महाकाल 13 May 2026 Meerut: वलीमे के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और एक दो साल के बच्चे के लगी गोली, गांजा तस्करी और जुए के जुड़े बताए जा रहे तार, जांच में जुटी पुलिस 13 May 2026 Meerut: चेयरपर्सन ने किया 1.40 करोड़ के 14 निर्माण कार्यों का उद्घाटन, सुधा खटीक ने कहा- बदलेगी कस्बे की तस्वीर 13 May 2026 मेरठ: वलीमे की दावत में खूनखराबा, दो भाइयों और दो साल के बच्चे को गोली मारी 13 May 2026 Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/ajmer-news-nkabposh-bdmashon-ne-kbad-ee-godam-men-petrol