Ajmer News: ख्वाजा साहब की बड़ी देग में कूदा युवक, चढ़ावे के रुपये जेब में भरते पकड़ा गया; वीडियो वायरल

 Ajmer News: ख्वाजा साहब की बड़ी देग में कूदा युवक, चढ़ावे के रुपये जेब में भरते पकड़ा गया; वीडियो वायरल

AI Sync — अपराध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 10:56 PM IST Link Copied अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह स्थित बड़ी देग में...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 10:56 PM IST अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह स्थित बड़ी देग में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक ख्वाजा साहब की बड़ी देग में कूद गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे बड़ी देग में सूखे चावल, मेवे, रुपए और अन्य चढ़ावे की सामग्री रखी हुई थी। इसी दौरान एक युवक अचानक देग में उतर गया और उसमें पड़े रुपए उठाकर अपनी जेब में भरने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वहां मौजूद दरगाह कमेटी के एक कर्मचारी की नजर युवक पर पड़ गई। कर्मचारी तुरंत देग में उतरा और युवक को पकड़ लिया। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। घटना के दौरान दरगाह परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ये भी पढ़ें-   60 लाख में बिका कृषि विज्ञान का पेपर: पूर्व आरपीएससी सदस्य समेत तीन गिरफ्तार, एसओजी के खुलासे से मचा हड़कंप मानसिक रूप से कमजोर है युवक सूचना मिलने पर दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाइश देकर छोड़ दिया। घटना के बाद बड़ी देग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। दरगाह आने वाले जायरीन और स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी संवेदनशील जगह पर सुरक्षा इंतजाम और मजबूत किए जाने चाहिए।

https://jgnews.live/article/ajmer-news-khvaja-sahb-kee-bd-ee-deg-men-kooda-yuvk-chdh