अग्रसेन जयंती के तहत आहूत आयोजन मे मातृशक्तियों ने किया डांडिया व गरबा नृत्य
मनोज पारीक — — राजस्थान
अग्रवाल समाज की महिलाओं व युवतियों ने हर्षोल्लास से लिया भाग
श्रीअग्रवाल सेवा समिति रतनगढ़ के तत्वावधान में महाराज अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष में चल रहे अग्र महोत्सव 26 के अंतर्गत शुक्रवार की रात्रि को अग्रसेन भवन में डांडिया व गरबा नृत्य का आयोजन हुआ। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यापर्ण से शुरू हुए कार्यक्रम में समाज की सैकड़ो मातृशक्तियों ने डांडिया व गरबा की प्रस्तुतियां दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में गरबा डांडिया खजाना कूपन निकाला गया, जिसमें निकिता चौधरी, तृप्ति खेतान, शर्मिला पौद्दार, मधु भड़ेच, काव्या अग्रवाल विजेता रही, जिन्हें श्री अग्रवाल समाज सेवा समिति के द्वारा चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मीनू रामगढ़िया, सुनीता चमड़िया, दीप्ती खेमका, प्रियंका मुरारका, मनीषा सिंघानिया, सुष्मिता कंदोई, आरती खेतान, मधु चमड़िया, पूजा बाजोरिया, वैशाली बुबना, संगीता जालान, बबिता सरावगी, रेखा जालान, जयश्री पाण्डुसरिया, कंचन सांगानेरिया, पूजा सराफ, निर्मला चमड़िया, सुमन खैतान, कीर्ति सरावगी, मोनिका चौधरी, गुड्डू सांगानेरिया, पूनम कंदोई, सरिता चौधरी सहित समाज की काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां उपस्थित थी। वहीं शनिवार की सुबह स्थानीय पिंजरापोल गोशाला में गायों को लापसी खिलाई गई तथा अग्रसेन भवन में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसका समापन रविवार को होगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पांडुसरिया, महामंत्री श्यामसुंदर खेमका, कोषाध्यक्ष बालकिशन पौद्दार, रमेश रामगढ़िया, नरेश चौधरी, दीपक मुरारका, गौरीशंकर जालान, राजेंद्र जालान सहित कई लोग उपस्थित थे। जयंती के अवसर पर रविवार को आरती के साथ सुबह 8 बजे रामायण पाठ का समापन, सुबह 9 बजे सेठ सूरजमल जालान व भाईजी हनुमानप्रसादजी पौद्दार की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सुबह 9. 30 बजे अन्न क्षेत्र में भोजन व फल वितरण, सुबह 10 बजे भवन परिसर में रिंग डालो ईनाम पाओ प्रतियोगिता, 11.30 बजे प्रश्न मंच, दोपहर 3.30 बजे से श्री अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, शाम 6 बजे जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। होने वाली शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाई जाएगी।
https://jgnews.live/article/agrsen-jyntee-ke-tht-aahoot-aayojn-me-matrishktiyon-ne-kiya