अग्र महोत्सव के तहत निकाली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा

अग्र महोत्सव के तहत निकाली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा

मनोज पारीक — — राजस्थान

श्रीअग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराज अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष में चल रहे अग्र महोत्सव के अंतर्गत अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इससे...

श्रीअग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराज अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष में चल रहे अग्र महोत्सव के अंतर्गत अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व अग्रसेन भवन में भगवान अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण, भाईजी हनुमानप्रसाद पौद्दार व सूरजमल जालान की प्रतिमा पर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पांडूसरिया व महामंत्री श्यामसुंदर खेमका सहित समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। श्रीतालवाले बालाजी क्षेत्र में संचालित अन्न क्षेत्र में साधु-संतों व असहाय लोगों को भोजन एवं फल वितरित किए गए। इसके पश्चात भवन में रिंग डालो इनाम पाओ प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीनूदेवी रामगढ़िया, पायल जालान, प्रियंका मुरारका, आरती खेतान, मनीषा सिंघानिया, जयश्री पांडूसरिया, मोनिका चौधरी वैशाली बूबना मंचस्थ अतिथि थी। आयोजन समिति के दीपक मुरारका, यश खेतान, बबीता सरावगी, हर्षित अग्रवाल, देव खेमका के संचालन में हुई प्रतियोगिता में समाज के करीब 150 लोगों को पुरस्कृत किया गया। रविवार सायं अग्रसेन भवन से शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण कर पुनः भवन पहुंची शोभायात्रा मे अग्रसेन महाराज, मां लक्ष्मी की झांकी भी सजाई गई। साथ ही अग्रवाल समाज के 18 गोत्र की प्रदर्शनी भी लगाई गई। शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 

https://jgnews.live/article/agr-mhotsv-ke-tht-nikalee-agrsen-mharaj-kee-shobhayatra