अग्र महोत्सव के तहत आहूत कवि सम्मेलन मे देर रात्रि तक बही काव्य धारा

अग्र महोत्सव के तहत आहूत कवि सम्मेलन मे देर रात्रि तक बही काव्य धारा

मनोज पारीक — — राजस्थान

रतनगढ़ (मनोज पारीक) श्रीअग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराज अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष में चल रहे अग्र महोत्सव के तहत गुरुवार रात्रि को अग्रसेन भवन में हास्य कवि सम्मेलन का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता...

श्रीअग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराज अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष में चल रहे अग्र महोत्सव के तहत गुरुवार रात्रि को अग्रसेन भवन में हास्य कवि सम्मेलन का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता थे एवं पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में चूरू नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, राजगढ़ पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश बैरासरिया, रतनगढ़ पालिकाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं श्री अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पांडूसरिया बतौर अतिथि मंचस्थ थे। इस दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजूटता, शिक्षा एवं राजनीति में भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि बदलते परिवेश के साथ अब समाज को भी उसी दिशा में अग्रसर होना चाहिए। स्वागत समारोह के पश्चात रतनगढ़ चैरिटी ट्रस्ट के ट्रस्टी भरतकुमार जालान के सौजन्य से कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कविवर वेद दाधीच, संजीव सजल, राधिका मित्तल दिल्ली, सूरत अजनबी, महेश डोगरा, हरीश हिंदुस्तानी ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को खुब गुदगुदाया। दाधीच ने पति-पत्नी, मित्तल ने बेटी के जीवन में पिता का महत्व, अजनबी ने मेलोडी, डोगरा ने यूजीसी एवं राजस्थान के इतिहास, सजल एवं हिंदुस्तानी ने हास्य से जुड़ी अपनी रचनाओं की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर जयंती कार्यक्रम प्रभारी दीपक मुरारका, गिरधारी सिंघानिया, हिमांशु जालान, यश खेतान, समिति के महामंत्री श्यामसुंदर खेमका, बालकिशन पौद्दार, महावीर खेतान, संजय बुबना, रमेश रामगढ़िया, राजकुमार मुरारका, गिरधारीलाल बाजोरिया, नरेश सराफ, अरुण रामगढ़िया, राजेंद्र जालान सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/agr-mhotsv-ke-tht-aahoot-kvi-smmeln-me-der-ratri-tk-bhee