आयोजित ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 52 खिलाड़ियों ने लिया भाग
मनोज पारीक — — राजस्थान
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रकाश में 70वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की टीम के चयन हेतु ट्रायल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रकाश में 70वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की टीम के चयन हेतु ट्रायल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए कुल 52 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के बीच मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए 22 से 26 अक्टूबर तक श्रीनगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्र वर्ग में 13 खिलाड़ी तथा 17 वर्ष छात्रा वर्ग में भी 13 खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किये। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) रामूराम बुंदेला, शिवराधिपति एवं प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चौहान तथा निदेशालय से प्रतिनियुक्ति पर आए अशोक आलड़िया, शालिनी वर्मा, सरिता, प्रियंका जाट, पूनम चौधरी, सतीश पलसानिया एवं लक्ष्मीनारायण चाहर उपस्थित रहे। ----------------
https://jgnews.live/article/aayojit-trayl-men-prdesh-ke-vibhinn-jilon-ke-52-khilad-iyon