आसोप में कांग्रेस टिकट के लिए उमड़े दावेदार: जिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- रायशुमारी के बाद होगा टिकट वितरण,... - Dainik Bhaskar

आसोप में कांग्रेस टिकट के लिए उमड़े दावेदार: जिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- रायशुमारी के बाद होगा टिकट वितरण,... - Dainik Bhaskar

AI Sync — — खेल

आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर जोधपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।गुरुवार को आसोप कस्बे में कांग्रेस की ओर से टिकट के लिए आवेदन...

आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर जोधपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।गुरुवार को आसोप कस्बे में कांग्रेस की ओर से टिकट के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में दावेदार और कार्यकर्ता पहुंचे। आ . रायशुमारी के बाद होगा टिकट वितरण आवेदन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्रीय विधायक और जोधपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता बरवड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी वार्डों में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रायशुमारी की जाएगी।इसके बाद फीडबैक के आधार पर पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से टिकट वितरण किया जाएगा। बरवड़ ने कहा कि पार्टी के लिए लंबे समय से सक्रिय रहने वाले और विपरीत परिस्थितियों में संगठन का साथ देने वाले कार्यकर्ताओं को उचित अवसर देने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वफादार कार्यकर्ताओं को मिलेगा अवसर ब्लॉक अध्यक्ष जेपी देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठनात्मक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि चुनाव में सक्रिय,समर्पित और वफादार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को टिकट चयन में आधार बनाया जाएगा। इस दौरान नव-नियुक्त आसोप प्रभारी गर्वित चौधरी और जीवणराम सोलंकी,भोपालगढ़ प्रभारी आशाराम बांता, वार्ड नंबर 10 प्रभारी सहदेव बावरी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष कुमार खदाव,दिव्या कुड़ियां,रामकिशोर खदाव,पाबुराम सांखला,रामदयाल जाखड़,पारस गुर्जर, रामप्रकाश गोदारा,शिवकरण भडियासर,नंदकिशोर गहलोत,गंगाराम दायमा,नेनाराम आंवला,बद्रीराम मेघवाल,महिपाल जाखड़ गारासनी और कासम खां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण,ब्लॉक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/aasop-men-kangres-tikt-ke-lie-umd-e-davedar-jila-kangres