आंध्र प्रदेश में बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर,7 की मौत:6 घायल; ऑटो में 15 यात्री सवार थे, गलत दिशा में मुड़ने से टक्कर


                 आंध्र प्रदेश में बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर,7 की मौत:6 घायल; ऑटो में 15 यात्री सवार थे, गलत दिशा में मुड़ने से टक्कर

AI Sync — अपराध

Hindi News National Andhra Pradesh Road Accident | Palnadu Bus Auto Collision Updates पलनाडु 2 घंटे पहले कॉपी लिंक हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। ऑटो में सवार लोग एक कार्यक्रम में...

Hindi News National Andhra Pradesh Road Accident | Palnadu Bus Auto Collision Updates पलनाडु 2 घंटे पहले कॉपी लिंक हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। ऑटो में सवार लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोंडा मंजुरु से वेल्लोर जा रहे थे। आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार को एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा चिलकलूरिपेट मंडल के अड्डा रोड के पास हुआ। बस विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी, तभी उसने 15 यात्रियों को लेकर जा रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, ऑटो-रिक्शा सड़क के गलत तरफ मुड़कर बस के रास्ते में आ गया था। उस समय बस करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। हादसे के बाद एंबुलेंस में डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। हादसे की 3 तस्वीरें… बस और ऑटो की टक्कर के बाद आसपास के लोग घायलों को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले गए। टक्कर के बाद ऑटो के पीछे एक घायल महिला दिखाई दे रही है। बस एक यात्री को लेने के लिए चिलकलूरिपेट के पास बाईपास पहुंची थी। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ नरसारावपेट के डीएसपी एम. हनुमंत राव के मुताबिक, हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। तिरुपति जा रही बस एक यात्री को लेने के लिए चिलकलूरिपेट के पास बाईपास पहुंची थी। यात्री को लेने के बाद बस नरसारावपेट बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान कला मंदिर जंक्शन के पास बस की ऑटो-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… तेलंगाना में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत:इनमें 5 महिलाएं, 12 घायल; ट्रक में रखे लोहे के पिलर बस में घुसे हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह 5 बजे करीब बस और ट्रक की टक्कर हुई। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं। वहीं 12 लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें… . खबरें और भी हैं... भास्कर अपडेट्स: हैदराबाद में पूर्व मंत्री और BRS विधायक हरीश राव हाउस अरेस्ट कॉपी लिंक शेयर जालंधर लेक्चरर हत्याकांड,पति की गर्लफ्रेंड से 206 पन्नों की चैट: बेबी-शोना, सीक्रेट मीटिंग की बातें, खुद के हसबैंड के कत्ल की भी प्लानिंग 0:41 कॉपी लिंक शेयर भास्कर एक्सक्लूसिव लॉरेंस के भाई बोले- सलमान ने माफी को इश्यू बनाया: हाई सिक्योरिटी जेल से नेटवर्क कैसे चल सकता है, अमेरिका का केस हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश 3:47 कॉपी लिंक शेयर दिल्ली- 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या: चाकू से गोदा, वारदात के वक्त अकेली थी; आरोपी जिम ट्रेनर इमरान फरार 0:39 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/aandhr-prdesh-men-bs-aur-to-riksha-kee-tkkr-7-kee-maut-6