आखिरी सावन सोमवार, झारखंड के देवघर में 4km लंबी कतार:काशी में 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके; उज्जैन में चांदी के त्रिशूल-मुकुट से श्रृंगार
AI Sync — — खेल
Hindi News National Mahakal Sawaari Ujjain | Kashi Vishwanath Sawan Somwar Darshan Update LIVE आखिरी सावन सोमवार, झारखंड के देवघर में 4km लंबी कतार: काशी में 1 लाख श्रद्धालु दर्शन...
Hindi News National Mahakal Sawaari Ujjain | Kashi Vishwanath Sawan Somwar Darshan Update LIVE आखिरी सावन सोमवार, झारखंड के देवघर में 4km लंबी कतार: काशी में 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके; उज्जैन में चांदी के त्रिशूल-मुकुट से श्रृंगार 5 घंटे पहले कॉपी लिंक सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। काशी विश्वनाथ, बाबा बैद्यनाथ, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे हैं। देवघर में कपाट सुबह 3:15 बजे खुले और पूजा के बाद 4:10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। यहां करीब 4 किमी लंबी कतार लगी है। काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे मंगला आरती के बाद खोले गए। यहां 6 द्वारों से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुबह 7 बजे तक 1.05 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 2:30 बजे भस्म आरती के लिए कपाट खोले गए। इसके बाद चांदी के त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों के साथ भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट का श्रृंगार कर भस्म चढ़ाई गई। वहीं, ओंकारेश्वर में शाम की पारंपरिक सवारी में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। भोपाल के पास भोजेश्वर मंदिर में 6 क्विंटल फूलों से भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। काशी में बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती हुई। यूपी के काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सावन के आखिरी सोमवार से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग को देखें… . लाइव अपडेट्स 05:33 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक गुजरात: सोमनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे 05:32 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक महाराष्ट्र के दौंड में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ 03:59 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक दिल्ली: प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ 03:40 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मुंबई: बाबुलनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 03:05 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक जम्मू: रणबीरेश्वर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की 02:37 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक झारखंड: देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ 02:03 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक राजस्थान: जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा की 12:33 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश: काशी विश्वनाथ में सुबह 5 बजे तक 60 हजार लोगों ने दर्शन किए यूपी में वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा, "आज सावन के आखिरी सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जुट रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी सुबह 5 बजे तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 12:15 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मध्य प्रदेश: उज्जैन में महाकाल में भस्म आरती की गई; VIDEO सावन के आखिरी सोमवार को सुबह तड़के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई। आरती और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 12:13 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक यूपी के एटा में कैलाश मंदिर में भक्तों की भीड़ 12:11 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती की गई सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह तड़के बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती की गई। 12:10 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक झारखंड: बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ झारखंड के देवघर में सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/aakhiree-savn-somvar-jharkhnd-ke-devghr-men-4km-lnbee-ktar