आबूरोड चुनाव में गरमाई सियासत: निर्दलीय प्रत्याशी ने BJP पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, चुनाव रद्द कराने की मांग
AI Sync — — अपराध
Tue, 08 Sep 2026 08:14 AM IST न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 08:14 AM IST Link Copied जिले के आबूरोड नगर पालिका चुनाव में...
Tue, 08 Sep 2026 08:14 AM IST न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 08:14 AM IST Link Copied जिले के आबूरोड नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 23 से निर्दलीय प्रत्याशी जेलू कालबेलिया ने भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती समर्थन दिलवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में उनके द्वारा वार्ड में चुनाव निरस्त करवाने की मांग की गई है। निर्दलीय प्रत्याशी जेलू कालबेलिया का आरोप है कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उन्हें और उनके पति को घर से बाहर लेकर आए और जबरदस्ती भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले पट्टे पहनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करवाने की कोशिश की। आरोप है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जेलू का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई समर्थन नहीं दिया है तथा वे खुद चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर धनबल और प्रभाव का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोप लगाते हुए चुनावी नियमों के उल्लंघन की शिकायत भी की है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल वार्ड-23 का यह विवाद चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच या कार्रवाई के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: 77 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, 37 महिलाएं शामिल; अब 232 सीटों पर होगा मुकाबला वहीं वार्ड की एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी स्नेहा पांडे के भाजपा के समर्थन में सामने आए वायरल वीडियो के बाद भी विवाद गहरा गया। आबू स्वराज पार्टी के संस्थापक नयनेश खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि स्नेहा पांडे एक दिन पहले तक वार्ड में चुनाव प्रचार कर रही थीं लेकिन बाद में भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने दबाव बनाकर उनसे समर्थन की घोषणा करवाई। भाजपा प्रत्याशी ने आरोपों को किया अस्वीकार हालांकि इस पूरे मामले में भाजपा प्रत्याशी भावना अग्रवाल ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक द्वेषता से प्रेरित हैं। उनका इन घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है और विरोधी पक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। Recommended VIDEO: भारी बारिश के बीच भाजपा का सौहार्द संकल्प धरना, कांग्रेस पर साधा निशाना 08 Sep 2026 पुलिया पर खेलते समय दो बच्चियां नाले में गिरीं, एक को बचाया, दूसरी की तलाश जारी 08 Sep 2026 VIDEO: हड़ताल पर गए 124 इंटर्न, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई 08 Sep 2026 शुद्धिकरण मामला: राहुल गांधी पर प्राथमिकी कराने वाले के खिलाफ उतरा वाल्मीकि समाज 07 Sep 2026 Meerut: थप्पड़ का बदला लेने के लिए पपेंद्र की हत्या, कूड़े के ढेर में दबाया शव, आरोपी गिरफ्तार 07 Sep 2026 Meerut: सपा से किठौर विधायक शाहिद मंजूर और रिश्तेदारों की संपत्तियों की सक्षम जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग 07 Sep 2026 Meerut: स्कूल में 13 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम 07 Sep 2026 Meerut: बेगमपुल रैपिड रेल स्टेशन के बाहर सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढे दे रहे हादसों को दावत 07 Sep 2026 Meerut: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीट्स ने दिखाया दम 07 Sep 2026 Meerut: भाजपा नेताओं को महिलाओं ने बांधी राखी, जनप्रतिनिधियों ने दिये उपहार 07 Sep 2026 VIDEO: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिलाओं समेत 11 लोग घायल 07 Sep 2026 शाहजहांपुर: जलभराव से परेशान लोगों ने मिश्रीपुर चौराहे पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी 07 Sep 2026 वीडियो: रिकॉर्ड तोड़ बारिश से शाहजहांपुर बेहाल, 12 घंटे में 224 मिमी पानी बरसा 07 Sep 2026 पीलीभीत: जिले में खुलेगा बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का लाभ 07 Sep 2026 वीडियो: बदायूं में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत 07 Sep 2026 Meerut: अंजनेय हॉस्पिटल मारपीट मामले में डॉ. पत्नी पहुंची एसएसपी ऑफिस, मयंक त्यागी की गैंगस्टर अमित मिरिंडा के साथ फोटो, बोलीं- पति पर कराया फज़ीर् मुकदमा और की मारपीट 07 Sep 2026 Meerut: "संदेशे आते हैं देशभक्ति प्रोग्राम" को लेकर जूनियर सनी देओल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस 07 Sep 2026 Meerut: बागपत हादसे के घायलों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम-एसएसपी, 6 लोगों की मौत की पुष्टि की 07 Sep 2026 Meerut: नियमित रूप से दांतों की जांच कराना जरूरी: डॉ. समीर राय 07 Sep 2026 दीवार बनाने के विवाद में घर में घुसकर दंपती पर हमला किया 07 Sep 2026 हापुड़ में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन, लोग नजरबंद 07 Sep 2026 फतेहाबाद में बंदरों का आतंक, युवक पर हमला कर काटा कान 07 Sep 2026 धमतरी: पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 18 साल का आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद किया 07 Sep 2026 खाद छिड़काव कर नहाने गए मजदूर की पोखरे में डूबने से मौत; VIDEO 07 Sep 2026 खेतों में ठहरा पानी, फसलों के सड़न से उठ रही दुर्गंध; VIDEO 07 Sep 2026 शहादत को सलाम, आंखों में अपनो की याद, दिल में देश के लिए गर्व; VIDEO 07 Sep 2026 यूजीसी के नए नियमों के विरोध में धरना, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग; VIDEO 07 Sep 2026 भाजपा के सेवा संकल्प अभियान में होंगे 13 कार्यक्रम, VIDEO 07 Sep 2026 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन पर धरना, VIDEO 07 Sep 2026 10 मिनट में दमकल का पानी खत्म, डेढ़ घंटे तक भटकते रहे कर्मचारी; VIDEO 07 Sep 2026 Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/aaboorod-chunav-men-grmaee-siyast-nirdleey-prtyashee-ne-bjp