70 वीं एसजीएफआई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम श्रीनगर रवाना

70 वीं एसजीएफआई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम श्रीनगर रवाना

मनोज पारीक — — राजस्थान

70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान की 17 वर्ष छात्र एवं छात्रा वर्ग की ताइक्वांडो टीम....

70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान की 17 वर्ष छात्र एवं छात्रा वर्ग की ताइक्वांडो टीम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रकाश श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के लिए रवाना हुई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक श्रीनगर में होगा।टीम को उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) रामूराम बुंदेला, विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चौहान एवं वीरमदेव रंगा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में 17 वर्ष छात्रा वर्ग की 13 तथा छात्र वर्ग के 13 खिलाड़ी शामिल हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

https://jgnews.live/article/70-veen-esjeeephaaee-neshnl-taikvando-prtiyogita-ke-lie