सऊदी में फंसा सोईन्तरा का युवक, रियाद जेल में बंद: पासपोर्ट जब्त, वेतन नहीं मिला; परिवार ने सरकार से लगाई ग... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — अपराध
शेरगढ़ क्षेत्र की सोईन्तरा ग्राम पंचायत के अमरपुरा गांव निवासी ओमा राम पुत्र आदु राम सऊदी अरब की रियाद जेल में बंद है। परिजनों का आरोप है कि उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और उसे...
शेरगढ़ क्षेत्र की सोईन्तरा ग्राम पंचायत के अमरपुरा गांव निवासी ओमा राम पुत्र आदु राम सऊदी अरब की रियाद जेल में बंद है। परिजनों का आरोप है कि उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और उसे तय वेतन भी नहीं मिला। परिवार ने भारत सरकार से उसकी सुरक्षित वापसी की गु . ओमा राम लगभग एक साल पहले मजदूरी के लिए सऊदी अरब गया था। परिवार के अनुसार, जिस शेख के पास उसे काम मिला था, वहां उचित व्यवस्था नहीं थी। आरोप है कि शेख ने उसे वेतन नहीं दिया और उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। वेतन न मिलने और पासपोर्ट जब्त होने के कारण ओमा राम ने अपने रिश्तेदार राजू राम (सोमेसर) से संपर्क किया और कुछ समय तक बिना वीजा के काम करता रहा। इसी दौरान रियाद पुलिस को बिना पासपोर्ट और वीजा के मजदूरी करने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वीजा-पासपोर्ट दोबारा बनवाने की अपील की परिजनों के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले ओमा राम ने अपने छोटे भाई बुधा राम को फोन पर बताया था कि उसका पासपोर्ट गुम हो गया है और उसे इसी कारण जेल में डाला जा रहा है। शुक्रवार को रियाद जेल से उसने अपने भाई से बात की और भारत सरकार से मदद की अपील करते हुए वीजा और पासपोर्ट दोबारा जारी करवाने का आग्रह किया, ताकि वह जेल से बाहर आ सके। बताया जा रहा है कि उसके वीजा की अवधि अभी लगभग पांच महीने शेष है। परिवार में माता-पिता और चार भाई ओमा राम विवाहित है और उसके परिवार में माता-पिता और चार भाई हैं। परिवार ने उसकी सुरक्षित घर वापसी की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर उसे स्वदेश लाने की मांग की है, ताकि उसकी स्थिति और गंभीर न हो। Source: Google Rajasthan