Banswara News: पढ़ाई के दौरान क्लास में गिरा छत का प्लास्टर, 4 छात्राएं घायल, स्कूल की जर्जर हालत पर उठे सवाल

Banswara News: पढ़ाई के दौरान क्लास में गिरा छत का प्लास्टर, 4 छात्राएं घायल, स्कूल की जर्जर हालत पर उठे सवाल

AI Sync — खेल

जिले के घाटोल क्षेत्र के अमरथून गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। 11वीं विज्ञान वर्ग की कक्षा के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिरने से चार...

जिले के घाटोल क्षेत्र के अमरथून गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। 11वीं विज्ञान वर्ग की कक्षा के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। मलबा टेबल पर गिरा, जिससे पूजा, काली कुमारी और शारदा कुमारी सहित चार छात्राओं को चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि कोई भारी टुकड़ा सीधे सिर पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल, सीबीईओ केशवचंद्र बामणिया और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह सहित कई अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद एसडीएम मनसुख डामोर, डीईओ जयदीप पुरोहित और अन्य राजस्व अधिकारियों ने भी स्कूल भवन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए और नए क्लासरूम व प्रयोगशालाओं के निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और स्कूल भवन की जर्जर हालत को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन लंबे समय से खराब स्थिति में है और कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

https://jgnews.live/article/69f9e0a6e0fe14cf7bd5ef25