राजस्थान से पंजाब में सप्लाई होने जा रहे थे हथियार-ड्रग्स: ASI की बोलेरो को टक्कर मारकर भागे, SHO ने सड़क ब्... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — अपराध
पाकिस्तान से आई ड्रग्स और विदेशी पिस्टल को पंजाब में सप्लाई होने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। तस्कर पुलिस की पहली नाकाबंदी तोड़कर भागे तो थाने के SHO ने 10KM आगे ट्रैक्टर ट्रॉली...
पाकिस्तान से आई ड्रग्स और विदेशी पिस्टल को पंजाब में सप्लाई होने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। तस्कर पुलिस की पहली नाकाबंदी तोड़कर भागे तो थाने के SHO ने 10KM आगे ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क ब्लॉक करवा दी। . तस्करों की कार 120 की स्पीड में थी। उन्होंने सड़क ब्लॉक कर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को देख ब्रेक लगाए लेकिन, कार इसमें घुस गई। इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे। पुलिस और स्थानीयों ने इनका पीछा कर खेत से पकड़ लिया। आरोपियों की कार से मिली पिस्टल पर चाइना और पाकिस्तान की मुहर लगी है। पुलिस अब ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये ड्रग्स और हथियार कहां सप्लाई होने थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि 4 दिन पहले पाकिस्तान से गिराए ड्रग्स और हथियारों की डिलीवरी लेने ये दोनों यहां आए थे। इनकी कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। पंजाब से लेने आए थे डिलीवरी श्रीगंगानगर के समेजा कोठी थाने में सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगा कर पुलिस ने पंजाब के 2 तस्करों कुलविंदर सिंह (27) और रॉबिन सिंह (23) को पकड़ा है। दोनों आरोपी फाजिल्का (पंजाब) के महात्मा नगर के रहने वाले हैं। कुलविंदर सिंह पर पहले भी फाजिल्का में हेरोइन तस्करी का केस दर्ज है। पढ़िए तस्करों को पकड़ने की कहानी… तस्वीर, सोमवार दोपहर 2 बजे की है। तस्कर सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसे। कॉन्स्टेबल को मिली थी सूचना ड्रग्स आ रही है समेजा कोठी एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया- थाने में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल कालूराम को 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में पाकिस्तान से आई ड्रग्स और हथियारों की तस्करी होनी है। सूचना मिलते ही, कांस्टेबल कालूराम और कांस्टेबल सूरजभान को सलेमपुरा गांव की चौकी के पास बाजूवाला रोड पर नाकाबंदी के लिए कहा। ASI की बोलेरो में टक्कर मार भागे SHO ने कहा- इस नाकाबंदी पर ASI विनोद कुमार बोलेरो लेकर खड़े थे। पहले तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ी और इसके बाद ASI की बोलेरो को टक्कर मारकर बाजूवाला से आगे बढ़ने लगे। तस्कर भारतमाला रोड की ओर बढ़ रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही हमने 10 किमी आगे 75 एनपी मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आड़ा-तिरछा करके रास्ता बंद करा दिया। आरोपियों के पास हेरोइन, अफीम, पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले हैं। 120 की रफ्तार में आए, ट्रॉली में जा घुसे SHO ने कहा- दोपहर 2 बजे अनूपगढ़ की तरफ से सफेद कार KIA सोनेट आती दिखी। हमने रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने गाड़ी दौड़ा दी। तस्करों ने ट्रैक्टर ट्रॉली देख गाड़ी के ब्रेक लगाने की कोशिश की। इसी दौरान तस्करों की कार ट्राली से टकरा गई। कार रुकते ही दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे। इसके बाद दोनों का पीछे कर ग्रामीणों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। ड्रग्स, हथियार और कारतूस मिले SHO ने बताया- तस्करों के पास से 1.5 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 5 चाइना और पाकिस्तान मेड पिस्टल बरामद हुए हैं। साथ ही 72 कारतूस कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस की हिरासत में बैठे पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले आरोपी। मेड इन चाइना और पाकिस्तान की मुहर एसपी हरिशंकर ने बताया- हेरोइन की पैकिंग बिल्कुल वैसी ही है जैसी बॉर्डर पर पाकिस्तान से गिराई जाती है। पिस्टलों पर मेड इन चाइना व पाकिस्तान’ की मुहर लगी हुई है। यह पहली बार हुआ है जब हेरोइन के साथ पाकिस्तान से आई अफीम भी पकड़ी गई है। पुलिस जांच कर रही है कि अफीम भी पाकिस्तान से ही आई थी। दोनों तस्कर अलग-अलग दिशाओं में दिशाओं में भागे थे। सप्लाई लेने आए थे एसपी हरिशंकर ने बताया- यह हेरोइन, अफीम और पिस्टल भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे। पंजाब के यह युवक समेजा कोठी थाना क्षेत्र में ड्रग्स व हथियारों की सप्लाई लेने आए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। कांस्टेबल कालूराम बेनीवाल, सूरजभान और पूरी टीम की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया। पढ़ें ये खबर भी… पाकिस्तान से आई हेरोइन, हथियारों के साथ तस्करों को पकड़ा,VIDEO:टक्कर मारकर भाग रहे थे, आरोपियों के पास से विदेशी हथियार भी मिले श्रीगंगानगर जिले में में कार सवार तस्करों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। ( पढ़ें पूरी खबर ) Source: Google Rajasthan