Rajasthan News: कोटपूतली में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का उद्घाटन, विशाल भंडारे का भी प्रबंध omkareshwar temple inaugration in kotputli by minister sanjay sharma - newsnationtv.com
AI Sync — — ग्रामीण
Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली में आज यानी 5 मई को ओंकारेश्वर मंदिर का उद्धघाटन किया गया. यह शुभ कार्य स्वयं प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया. Published...
Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली में आज यानी 5 मई को ओंकारेश्वर मंदिर का उद्धघाटन किया गया. यह शुभ कार्य स्वयं प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया. Published by Namrata Mohanty Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली में आज यानी 5 मई को ओंकारेश्वर मंदिर का उद्धघाटन किया गया. यह शुभ कार्य स्वयं प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया. New Update rajasthan news Photograph: (rajasthan news) Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली के बड़ाबास मोहल्ले में 5 मई 2026, मंगलवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला हैं. पहले बड़े मंगल पर जब प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने नवनिर्मित ओंकारेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया. इस खास अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित पट्टिका का अनावरण किया और राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मंत्रोच्चार से हुई कार्यक्रम की शुरुआत कोटपूतली में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के तरीके से की गई. मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की मंगलकामना की प्रार्थना की. इस समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल बन गया था. मंत्री संजय शर्मा ने भगवान शिव और हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए मनोकामना मांगी. ये भी पढ़ें- Rajasthan Solar Energy Yojana: राजस्थान बना सौर ऊर्जा का सुपरपावर, 4000 मेगावाट उत्पादन क्षमता का रिकॉर्ड पार संबोधन में क्या बोले मंत्री? उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भामाशाहों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है. लोगों के सहयोग से ही इस तरह के भव्य निर्माण का कार्य संभव हो पाते हैं. ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का केंद्र बनते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हर सामाजिक और पारिवारिक अवसर पर अधिक से अधिक पौधारोपण करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल पाए. कोटपूतली के बड़ाबास मोहल्ले में बाला वाला कुआं के पास स्थित, नवनिर्मित अखाड़ा वाले ओंकारेश्वर महादेव एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर का उद्घाटन, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर, बालाजी व ओंकारेश्वर महादेव के… pic.twitter.com/WDtNQAO1DF — Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) May 5, 2026 आमजन समेत जनप्रतिनिधि हुए शामिल मंदिर उद्घाटन के इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थिति रहे. सभी ने मिलकर इस धार्मिक कार्यकर्म को यादगार बना दिया. आज के कार्यक्रम के अंत में लोगों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस उत्सव में भाग लिया. सामाजिक एकता को बढ़ाते हैं ऐसे आयोजन मंदिर उद्घाटन में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं बल्कि इनसे सामाजिक एकता और पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी मिलता है. क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा को भी फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ये जनता में सोहार्द बढ़ाती है. ये भी पढ़ें- राजस्थान को मिली विकास की रफ्तार, 150 करोड़ रुपए में चौड़ी सड़कें और हाई-लेवल ब्रिज का तोहफा Source: Google Rajasthan