राजस्थान में स्टूडेंट्स को बड़ी राहत: इस सेशन में भी मिलेंगी सभी स्कॉलरशिप, सिर्फ स्कूल से ही होगा आवेदन - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
राजस्थान के लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सत्र 2026-27 में भी राज्य सरकार की विभिन्न प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं जारी रहेंगी और पात्र...
राजस्थान के लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सत्र 2026-27 में भी राज्य सरकार की विभिन्न प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं जारी रहेंगी और पात्र विद्यार्थियों को इनका लाभ मिलेगा। . इस बार भी विद्यार्थियों को अलग से आवेदन नहीं करना होगा, बल्कि स्कूल स्तर से ही शाला दर्पण पोर्टल के जरिए पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन योजनाओं के लिए स्कूल को 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा। ऑनलाइन भेजने होंगे आवेदन शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को विद्यार्थियों का डेटा अपडेट कर छात्रवृत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन भेजने होंगे, ताकि समय पर राशि विद्यार्थियों तक पहुंच सके। इन योजनाओं में प्री-मैट्रिक स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6 से 10 तक छात्रवृत्ति शामिल हैं। इसके अलावा कक्षा 1 से 10 तक सफाई एवं स्वास्थ्य कार्य से जुड़े परिवारों के बच्चों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति योजना संचालित रहेगी। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत कक्षा 9-10 के ओबीसी, एससी और एसटी विद्यार्थियों को भी लाभ दिया जाएगा। 11वीं-12वीं की स्कॉलरशिप जारी रहेगी वहीं पोस्ट-मैट्रिक स्तर पर कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्तियां जारी रहेंगी। इसके साथ ही शहीद या दिव्यांग सैनिकों के बच्चों तथा भूतपूर्व सैनिकों की प्रतिभावान पुत्रियों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति योजनाएं लागू रहेंगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़कर रखना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस बार भी पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। Source: Google Rajasthan