राजस्थान: भाई का कातिल बना भाई, आपसी रंजिश में छोटे ने बड़े पर चाकू से हमला कर उतारा - ABP News

राजस्थान: भाई का कातिल बना भाई, आपसी रंजिश में छोटे ने बड़े पर चाकू से हमला कर उतारा - ABP News

AI Sync — अपराध

राजस्थान: भाई का कातिल बना भाई, आपसी रंजिश में छोटे ने बड़े पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट Dungarpur Murder News: राजस्थान के डूंगरपुर में आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया है....

राजस्थान: भाई का कातिल बना भाई, आपसी रंजिश में छोटे ने बड़े पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट Dungarpur Murder News: राजस्थान के डूंगरपुर में आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया है. यहां छोटे भाई ने की अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी है. छोटे ने चाकू से हमला कर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया. By : सादिक़ अली, डूंगरपुर | Edited By: फयाज उल मुस्तफा | Updated at : 05 May 2026 04:58 PM (IST) भाई ने की भाई की हत्या राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ रिश्तों का कत्ल कर दिया गया. यहां भाई ही अपने भाई का कातिल बन गया. आपसी रंजिश में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया है. निठाउवा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस हमले में बीच-बचाव करने आई मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. उदयपुर कोर्ट- सीकर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, खाली कराए गए परिसर लंबे समय से चल रहा था दोनों के बीच विवाद डूंगरपुर जिले के निठाउवा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष की यह सनसनीखेज वारदात हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूंगलाई निवासी भगना मीणा के दो बेटों, कन्हैयालाल और सोहन मीणा के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद के दौरान आवेश में आकर छोटे भाई सोहन ने बड़े भाई कन्हैयालाल पर चाकू से हमला कर दिया. जब कन्हैयालाल की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए बीच में आई, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. परिजनों द्वारा कन्हैयालाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही निठाउवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और पुलिस आरोपी भाई की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है. समाज में बढ़ती इस असहिष्णुता ने एक बार फिर खून के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस मामले की हर एंगल से जांच करने में जुट गई है. पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी है. मामले पर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. Rajasthan: 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2' में बड़ी कामयाबी, 23 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार और पढ़ें Published at : 05 May 2026 04:58 PM (IST) Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now! और पढ़ें Sponsored Links by Taboola Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/69f9e0a3e0fe14cf7bd5eefc