तिजारा विधायक के बयान पर सेन समाज में आक्रोश: विधायक ने मांगी माफी, बोले- समाज के लिए गलत भाव का उद्देश्य न... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने जेईएन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों में सवाल पूछने के बाद सेन (नाई) समाज में आक्रोश फैल गया है। इस विवाद के बाद खैरथल-तिजारा जिले सहित पूरे...
तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने जेईएन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों में सवाल पूछने के बाद सेन (नाई) समाज में आक्रोश फैल गया है। इस विवाद के बाद खैरथल-तिजारा जिले सहित पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और विधायक के खिलाफ ज्ञापन सौंपे . इंटरलॉकिंग सड़क का निरीक्षण करने गए थे घटना गत शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है, जब विधायक महंत बाबा बालक नाथ टपूकड़ा कस्बे में गोपाली चौक से गांधी चौक तक चल रहे इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया। मौके पर खुदाई कराने पर पता चला कि टाइल्स के नीचे पर्याप्त 4 इंच सीमेंट-कंक्रीट नहीं डाला गया था। विधायक ने टाइल्स बिछाने से पहले किए गए निर्माण कार्य को चेक किया। जेईएन को लगाई थी फटकार निरीक्षण के दौरान विधायक ने टपूकड़ा नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर (जेईएन) छोटेलाल मीणा से फोन पर बात की और उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने कथित तौर पर पूछा, "तुम नाई हो या जेईएन हो? तुमने बीटेक किया है या कुछ और?" विधायक ने ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप भी लगाया और निर्माण में लापरवाही बरतने पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक पढ़े-लिखे सिविल इंजीनियर को ऐसी गड़बड़ी नहीं करनी चाहिए। सेन समाज ने सौंपा था ज्ञापन सेन समाज ने विधायक के इन शब्दों को अपनी जाति के प्रति अपमानजनक बताया है। मंगलवार को टपूकड़ा में समाज के सदस्यों ने विधायक के खिलाफ ज्ञापन सौंपा और सार्वजनिक माफी की मांग की। जयपुर में भाजपा प्रदेश प्रभारी बदन राठौर से भी सेन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जहां उन्होंने बयान की कड़ी निंदा करते हुए माफी की मांग दोहराई। विधायक महंत बालकनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सेन समाज से माफी मांगी। विवाद बढ़ने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे महंत बाबा बालक नाथ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से खेद व्यक्त किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "पिछले दिनों मेरे विधानसभा क्षेत्र टपूकड़ा में चल रहे विकास कार्य में गड़बड़ी के दौरान मौके पर पहुंचकर घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।" इस दौरान मेरे द्वारा कहे गए शब्दों में कहीं किसी भी तरह से किसी जाति अथवा समाज के लिए गलत भाव प्रकट करने का उद्देश्य नहीं था। इसके बाद भी यदि मेरे द्वारा कहे गए किसी भी शब्द से सेन समाज की भावना आहत हुई है तो उसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं। आशा है समस्त सेन समाज मेरे मनोभाव को समझते हुए पूर्व की भांति अपना सहयोग और स्नेह बनाए रखेंगे। आप सभी का आभार और धन्यवाद।” विधायक ने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी जाति या समाज को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि विकास कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित कराना था। Source: Google Rajasthan