बस में गहने चोरी हुए तो रोने लगी महिला: बैग का ताला तोड़ भीड़ में कोई चुरा ले गया लाखों रुपए के गहन - Dainik Bhaskar

बस में गहने चोरी हुए तो रोने लगी महिला: बैग का ताला तोड़ भीड़ में कोई चुरा ले गया लाखों रुपए के गहन - Dainik Bhaskar

AI Sync — अपराध

बस में भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने के बैग से गहने चोरी कर लिए। महिला ने जब बैग की टूटी हुई चैन देख उसे खंगाला तो रुपए भी नहीं थे। ये देख महिला रोने ...

बस में भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने के बैग से गहने चोरी कर लिए। महिला ने जब बैग की टूटी हुई चैन देख उसे खंगाला तो रुपए भी नहीं थे। ये देख महिला रोने लगी। . मामला पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र का है। पाली जिले के बींजा (रोहट) निवासी लीला कंवर पत्नी गोपाल सिंह राजपुरोहित के बैग से 10 लाख के गहने और 30 हजार रुपए चोरी हुए है। पीड़ित महिला जिसके बैग से सोने-चांदी के गहने चोरी हुए। जालोर जा रही बस में बैठी थी महिला लीला कंवर सांडेराव से जालोर जाने वाली बाड़मेर-आगार डिपो की बस में बैठी थी। तखतगढ़ के स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड पहुंची तो महिला ने अपना बैग चेक किया। बैग की चेन टूटी हुई मिली। जब बैग को खंगाला तो उसमें रखे सोने और चांदी के गहने गहने समेत 30 हजार रुपए गायब थे। बस में हुई चोरी की सूचना के बाद मौके पर पर भीड़ जमा हो गई। वहीं तखतगढ़ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला ने बताया कि बैग में ढाई तोला सोने की आड़, एक तोले सोने की रखती, दो तोला सोने की चेन, अंगूठी, कानों की बूटी, लूंग समेत बच्चों के चांदी के कड़े, पायल और 30 हजार रुपए थे। महिला ने बताया कि चोर ने उसके बैग में रखे करीब 9 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए। महिला का कहना था कि बलाना से पहले चार युवक नीचे उतरे थे, उसी में से किसी ने गहने चोरी किए है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट लेकर जांच शुरू कर दी है। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/69f5b16604c9669f0723b95e