रानोली-पलसाना में बारिश, गर्मी से मिली राहत: अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम में रहेगा बदलाव - Dainik Bhaskar

रानोली-पलसाना में बारिश, गर्मी से मिली राहत: अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम में रहेगा बदलाव - Dainik Bhaskar

AI Sync — शिक्षा

रानोली-पलसाना क्षेत्र सहित शिश्युं, टोडी माधोपुरा, बागड़ियों की ढाणी, गोरिया, कोछोर और अखेपुरा में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से ...

रानोली-पलसाना क्षेत्र सहित शिश्युं, टोडी माधोपुरा, बागड़ियों की ढाणी, गोरिया, कोछोर और अखेपुरा में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम में ठंडक घुल गई। . सीकर जिले के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री और अधिकतम 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जिससे क्षेत्र में तेज गर्मी का असर बना हुआ था। शनिवार सुबह बारिश के बाद तेज धूप निकली, लेकिन हवाओं के चलते मौसम में हल्की ठंडक बनी रही। लगातार गर्मी के कारण बने निम्न वायुदाब के चलते पिछले दो दिनों से क्षेत्र में आंधी-बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र में मौसम में बदलाव जारी रहेगा। सीकर सहित पूरे उत्तर-पूर्वी राजस्थान में नए वेदर सिस्टम का असर देखा जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/69f5b15804c9669f0723b942