केरवाड़ा गांव में सरकारी योजनाओं का प्रचार: एलईडी वैन से ग्रामीणों को किया जागरुक - Dainik Bhaskar

केरवाड़ा गांव में सरकारी योजनाओं का प्रचार: एलईडी वैन से ग्रामीणों को किया जागरुक - Dainik Bhaskar

AI Sync — खेल

मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केरवाड़ा में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी मोबाइल वैन पहुंची। वैन के...

मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केरवाड़ा में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी मोबाइल वैन पहुंची। वैन के गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो . बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों ने एलईडी स्क्रीन पर योजनाओं की जानकारी उत्सुकता से देखी और सुनी। गांव की गलियों में दिनभर इन योजनाओं को लेकर चर्चाएं होती रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र में जागरूकता की नई लहर फैल गई। एसडीएम नवज्योति कंवरिया ने बताया कि यह अभियान कलेक्टर अलवर के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन को जागरूक करना और उन्हें उनका हक दिलाना है। एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं और विकास कार्यों को सरल व सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कई योजनाओं की जानकारी पहली बार मिली है। इस पहल ने उनके मन में नई उम्मीद जगाई है और अब वे इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित हुए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह के प्रयासों से सरकार और आमजन के बीच की दूरी कम हो रही है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जय राम जाटव ने योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने इन योजनाओं को जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया। इस दौरान प्रशासक (सरपंच) प्रियंका मीणा, ग्राम विकास अधिकारी हिना मीना, मालाखेड़ा मंडल अध्यक्ष विशाल साहू, सहायक विकास अधिकारी भूदरमाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एलईडी वैन और अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/69f5b15504c9669f0723b93a