30 वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह (रतनगढ़ के 5 भामाशाह व 4 प्रेरकों का हुआ सम्मान)

30 वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह (रतनगढ़ के 5 भामाशाह व 4 प्रेरकों का हुआ सम्मान)

मनोज पारीक — राजस्थान

30वें राज्य स्तरीय भामाशाह समारोह में रतनगढ़ के 5 दानदाता व 4 प्रेरक सम्मानित हुए; जिया उपाध्याय सबसे युवा प्रेरक बनीं और राजीव बैद को 'शिक्षा भूषण' मिला।

रतनगढ़ 29 जून। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में जिले के सरकारी विद्यालयों के सुदृढ़िकरण हेतु श्री गांधी बाल निकेतन द्वारा संचालित इंटरेक्टिव बोर्ड प्रोजेक्ट के भामाशाहों व प्रेरकों के सम्मान के क्रम में 39.20 लाख रूपये का सहयोग प्रदान करने पर प्रदीप कुमार सराफ की प्रतिनिधि मीनाक्षी उपाध्याय, 31.50 लाख रूपये का सहयोग प्रदान करने पर मंजू सराफ व नमन सराफ की प्रतिनिधि मृणालिनी उपाध्याय, 51.20 लाख रूपये के सहयोग हेतु प्रेरित करने पर राजीव उपाध्याय के प्रतिनिधि नितेश कुमार शर्मा तथा 51 लाख रूपये के सहयोग हेतु प्रेरित करने पर मात्र साढ़े 17 वर्ष की आयु में सम्मानित राज्य स्तर पर भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित होने वाली राज्य की प्रथम बालिका जिया उपाध्याय की प्रतिनिधि सिद्धि उपाध्याय को माननीय उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, शिक्षामंत्री मदन दिलावर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्ति शहर के पंडितपुर विद्यालय में 51.40 लाख रूपये का सहयोग प्रदान करने पर छतर सिंह हीरावत की प्रतिनिधि मंजू हीरावत तथा उन्हें प्रेरित करने हेतु सौरभ हीरावत को, 46.93 लाख का सहयोग प्रदान करने पर राजीव बैद को, 50.73 लाख के सहयोग हेतु प्रेरित करने पर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक कुलदीप कुमार व्यास भी उक्त कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से अनेक बार सम्मानित नगर के प्रमुख समाजसेवी जोधराज बैद के सुपुत्र राजीव बैद इस परिवार की दूसरी पीढ़ी के रूप में दूसरी बार शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित हुए हैं।

https://jgnews.live/article/30-van-rajy-streey-bhamashah-smman-smaroh-rtng-ke-5