21दिवसीय पांडित्य प्रशिक्षण शिविर का दीक्षांत समारोह संपन्न
मनोज पारीक — — राजस्थान
रतनगढ़ (मनोज पारीक) बुधवार को प्रातः वेद विद्यालय के अधिष्ठाता दिवाकर शास्त्री की अध्यक्षता व मंचस्थ अतिथियों के सानिध्य में चल रहे 21दिवसीय ...
बुधवार को प्रातः वेद विद्यालय के अधिष्ठाता दिवाकर शास्त्री की अध्यक्षता व मंचस्थ अतिथियों के सानिध्य में चल रहे 21दिवसीय पांडित्य प्रशिक्षण शिविर का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। दीक्षांत शिविर का शुभारंभ संत शिरोमणि शोभानंद महाराज की समाधि स्थल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्पण से हुआ। विप्रवटुवो ने समवेत स्वर में गुरु वंदना की।इस अवसर पर आशीर्वाचन देते हुये सारस्वत अतिथि डॉ. रामगोपाल शर्मा ने कहा की संस्कृत, संस्कृति व संस्कार ब्राह्मण के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थी के लक्षणों का विस्तार से विवेचन किया। गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जयप्रकाश ताम्रायत ने समाज हित में किए जा रहे कार्यों के बारे चर्चा करते हुए वर्तमान युग की आवश्यकतानुरुप व्यवस्थाओं पर चर्चा की। गंगा समग्र के प्रांतीय संयोजक नरेश कालरी ने ओजस्वी उद्बोधन देते हुए समाज हित में एक होने पर बल दिया। छः न्याति ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद हारित |
https://jgnews.live/article/21divseey-pandity-prshikshn-shivir-ka-deekshant-smaroh-snpnn