19 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
मनोज पारीक — — राजस्थान
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय एम प्रसाद के निर्देशन मे जिले भर मे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत....
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय एम प्रसाद के निर्देशन मे जिले भर मे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद डोडा पोस्त की मय वाहन बजार मे कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेगा हाईवे पर हवाई पट्टी पड़िहारा के पास रतनगढ़ वृताधिकारी इंसार अली एवं थाना इंचार्ज संदीप विशनोई के निर्देशन नाकाबंदी एवं संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान सहायक निरीक्षक गिरधारीलाल के नेतृत्व मे एच सी 2050 रमेशचंद्र, कांस्टेबल श्रवण 440, बृजलाल 1161,संदीप 913 व दीनदयाल 649 पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली। जिसमें से 19 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ। इस प्रकरण मे पुलिस ने गुरशेर सिंह (27) पुत्र रघपाल सिंह जट सिख तथा अर्शदीप सिंह (22) पुत्र गुरनाम सिंह मजबी सिख, दोनों निवासी मरीगिंदपुरा, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब), को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक राजकुमार सुपुर्द को सौंपी गई है। हुईं कार्यवाही मे जिला स्पेशल टीम चूरू की विशेष भूमिका रही उक्त टीम मे उप निरीक्षक किशनाराम सहित एच सी गोपाल सिंह 2109,कांस्टेबल राकेश 1186,मनोज 189 व सतीश 815 शामिल थे।
https://jgnews.live/article/19-kilo-860-gram-doda-post-bramd-do-aaropee-girphtar